मोनालिसा ने ब्रह्मास्त्र के गाने पर मोनालिसा ने लगाया अपने डांस का तड़का…

भोजपुरी और टीवी जगत की बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हॉट अंदाज और सेक्सी परफॉर्म के लिए मशहूर हैं। यह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यह अक्सर अपने वीडियोज और फोटो के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स के भी धड़कनों को धड़का देती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली यह एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वीडियो और फोटो शेयर किया करती हैं। फैंस के लिए यह वीडियो शेयर कर के हार्टबीट को बढ़ा दिया है।
“ब्रह्मास्त्र” फिल्म के गाने पर मोनालिसा ने किया सुपर डांस
इन दिनों “ब्रह्मास्त्र” फिल्म का जोरों शोरों से बोलबाला है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म का गाना “डांस का भूत” बेहद मशहूर हो चुका है। इस गाने का डांस और डांस स्टेप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसका ट्रेंड चल दिया। अब इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए मोनालिसा ने भी अपने डांस का कमाल दिखाया है। आप देख सकते हैं मोनालिसा ने जींस और रेड कलर का टॉप पहने बालों को खोलें बेहद ही खूबसूरती के साथ डांस किया है। एक्सप्रेशन और उनकी स्माइली चेहरे के साथ उनका एनर्जी देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह डांस वीडियो छा गया है। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। जिस फुल एनर्जी के साथ उन्होंने इस गाने पर डांस किया है। उनकी एनर्जी और उनका डांस उनके चाहने वालों को पसंद आया। इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे 32 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं और लोग इस वीडियो पर कमेंट भी दे रहे हैं और मोनालिसा के डांस की तारीफ कर रहे हैं।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. timepass अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]