सेक्स के बाद मादा एनाकोंडा अपने ही पार्टनर को क्यों खा जाते हैं ? देखे वीडियो

दूसरी नस्ल के जानवरों में नर बड़े आकार के होते हैं। वो ताकतवर होते हैं। लेकिन सांपों के मामले में इसका उल्टा होता है। इसीलिए कई बार सेक्स के बाद मादा सांप, नर को निगल जाती है। अनाकोंडा में मादा, कई बार तो नर से पांच गुना तक बड़ी होती है। ये उसके नर को आसानी से निगल जाने में मददगार होता है।

वैसे अगर किसी मादा सांप से कई नर सेक्स करते हैं, तो, सबसे आखिर में ऐसा करने वाला मुनाफे में रहता है। उसके शुक्राणु सबसे ऊपर रहते हैं और पहले अंडाणु तक पहुंच जाते हैं। मगर, सेक्स के बाद सवाल खुद को बचाने का होता है। क्योंकि मादा अनाकोंडा तो सेक्स के बाद नर को खा जाती है। इसलिए नर अक्सर सेक्स के बाद भाग निकलने की जुगत में रहते हैं।

हालांकि, हर बार मादा अनाकोंडा, सेक्स करके नर को खा जाती हो, ऐसा भी नहीं है। मगर ये साफ नहीं है कि कब वो नर को सेक्स के साथ खाने के तौर पर चुन लेती हैं। इसकी वजह भी पक्के तौर पर नहीं मालूम। शायद नर को खाने से मादा को जरूरी पौष्टिक आहार मिल जाता है। क्योंकि गर्भवती मादा अनाकोंडा सात महीने तक कुछ नहीं खाती-पीती।

सांपो के सेक्स का तरीका उतना ही पेचीदा है, जितना खुद यौन रिश्तों का मामला। लेकिन इनकी आदतें, मकड़ियों से काफी मिलती हैं। दोनों ही मामलों में मादा, आकार में नर से बड़ी होती हैं। नर के बीच मादा को लुभाने के लिए काफी कड़ा मुकाबला होता है। पूरे सेक्स संबंध को मादा ही कंट्रोल करती है। और कई बार मादा, सेक्स के बाद नर को खा भी जाती है।

देखे विडियो :

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. timepass अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *